बकरी पालन के लिए परिसंपत्ति का वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। राज्य प्रभारी बहन सुधा झा ने योग और प्राणायाम के लाभों के बारे में बताया। शिविर में विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास किया गया, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बकरी पालन के लिए परिसंपत्ति का वितरण

पांच दिवसीय योग शिविर का समापन गम्हरिया, संवाददाता। पतंजलि योग समिति की ओर से घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। समिति की राज्य प्रभारी बहन सुधा झा ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। शिविर में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, मंडूकासन, उद्गीथ प्राणायाम, ध्यान तथा सूर्य नमस्कार के लाभों की जानकारी दी।साथ ही बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन जी सकते हैं। शिविर को सफल बनाने में इंजीनियर विपेंद्र कुमार राय, सबिता बक्शी, विजय चौधरी, सुरेश सिंह, रामकृपाल शर्मा, दिनेश चौधरी, प्रमोद सिंह, धनंजय सिंह, श्रीराम कुमार मिश्रा वीणा बर्णवाल, अनिता झा, भारती झा एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।