ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरसुभराज महतो और मनसा महतो ने की थी पूर्व नक्सली रामबिलास लोहरा की हत्या!

सुभराज महतो और मनसा महतो ने की थी पूर्व नक्सली रामबिलास लोहरा की हत्या!

विगत 28 फरवरी की शाम चौका थाना क्षेत्र के खुंटी में फुटबाल मैच से लौट रहे पूर्व नक्सली सह आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामबिलास लोहरा की हत्या कुख्यात अपराधी सुभराज महतो और मनसा महतो ने की...

सुभराज महतो और मनसा महतो ने की थी पूर्व नक्सली रामबिलास लोहरा की हत्या!
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 10 Apr 2019 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व नक्सली सह आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामबिलास लोहरा की हत्या गिरफ्तार कुख्यात सुभराज महतो और मनसा महतो ने ही की थी। गत 28 फरवरी की शाम चौका थाना क्षेत्र के खूंटी में फुटबॉल मैच से लौट रहे पूर्व नक्सली सह आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामबिलास लोहरा की हत्या कर दी गयी थी।आपसी दुश्मनी में की गयी थी हत्या : पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपसी दुश्मनी में कुख्यात अपराधी सुभराज महतो एवं मनसा महतो ने रामबिलास लोहरा की हत्या की थी। पुलिस को दोनों से पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले हैं। सुभराज महतो चौका के जुरगू का रहने वाला है जबकि मनसा महतो खूंटी के टोला जहिरडीह का रहने वाला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें