सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
गम्हरिया में होली के दौरान अफवाहें फैलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डीजे और अश्लील गानों पर प्रतिबंध रहेगा, और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। पुलिस बल और दंडाधिकारी गश्ती करेंगे।

गम्हरिया, संवाददाता। होली में सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। डीजे एवं अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। होली के मद्देनजर गम्हरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने उपर्युक्त बातें कही। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील की। कहा कि होली के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
पूरे क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाएगी। शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपस्थित शांति समिति के सदस्यों की ओर से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई सुझाव दिए गए जिस पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर होली के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था रखने, किसी को जबरदस्ती रंग लगाने के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की अनवरत व्यवस्था रखने, तेज गति से वाहन चलाकर दहशत फैलाने वाले बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई करने आदि की मांग की गई। बैठक में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, अमृत महतो, बीटी दास, प्रभा देवी, बिहारी गोंड, राजू रजक, डीएन सिंह, ग्राम प्रधान विनोद महतो, सूरज लाल महतो, कविलास यादव, अजीत सिंह, बाबू मिश्रा, रुपेश सिंहदेव, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, एसआई अरुण महतो, संतोष सरदार, मनोज साहू समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



