जुस्को की बिजली से कांड्रा टोल प्लाजा से खरकाई ब्रिज तक जगमग होगी सड़क, रामकृष्ण फाउंडेशन के द्वारा लगाया जा रहा स्ट्रीट लाइट

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत की खबर है। रामकृष्ण फाउंडेशन ने कांड्रा टोल प्लाजा से खरकाई ब्रिज तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया है। यह परियोजना सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए है।

जुस्को की बिजली से कांड्रा टोल प्लाजा से खरकाई ब्रिज तक जगमग होगी सड़क, रामकृष्ण फाउंडेशन के द्वारा लगाया जा रहा स्ट्रीट लाइट

आदित्यपुर। आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत और सुरक्षा से जुड़ी अच्छी खबर है। रामकृष्ण फाउंडेशन (रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड की सीएसआर इकाई) ने समाजहित में पहल करते हुए कांड्रा टोल प्लाजा से खरकाई ब्रिज तक सड़क प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

स्ट्रीट लाइट की स्थापना

स्ट्रीट लाइट के लिए टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज द्वारा (जुस्को) द्वारा बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर पूर्व में जेएआरडीसीएल द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट को छोड़कर शेष आवश्यक स्थानों पर रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा जुस्को के पावर सप्लाई सहयोग से नई स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा रही हैं। यह सड़क क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां अंधेरे और भारी आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

परियोजना का उद्देश्य

परियोजना का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, दुर्घटनाओं की संभावना कम करना और आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। बताया गया है कि कार्य को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

पिछले प्रयास

गौरतलब है कि इससे पहले भी रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा श्येन इंटरनेशनल स्कूल से दुगनी सीआरपीएफ कैंप तक तथा दुगनी और जांबहल क्षेत्र के आसपास गांवों में स्ट्रीट लाइट स्थापित कर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का उदाहरण पेश किया जा चुका है। कंपनी की यह नई पहल भी जनसुरक्षा और क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सामान्य प्रश्न

रामकृष्ण फाउंडेशन ने किस सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया है?
रामकृष्ण फाउंडेशन ने कांड्रा टोल प्लाजा से खरकाई ब्रिज तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।