
डीसी साहब, हाथी मचा रहे उत्पात, चोर लगा रहे हैं सेंध
ईचागढ़ प्रखंड के सीतु पंचायत भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा विशेष सदस्यता वृद्धि अभियान का आयोजन किया गया। विधायक सविता महतो और उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं...
चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के सीतु पंचायत भवन परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विशेष सदस्यता वृद्धि अभियान का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सविता महतो एवं उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह भी पहुंचे। ग्रामीणों ने उपायुक्त और विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने जंगली हाथियों की समस्या, मिलन चौक पर दुकानों में हो रही चोरी, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, कांकीटांड में सड़क निर्माण, स्कूलों में शिक्षकों की कमी समेत कई समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करा दी जाएगी। जंगली हाथियों की समस्या पर उन्होंने कहा कि वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
सिमलटांड में निर्माण हो रहे कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण: विधायक और उपायुक्त ने सोड़ो पंचायत के सिमलटांड में 5 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज जी प्लस समेत 4 फ्लोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्य में हो रही देरी और स्टीमेट के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता की जांच की। कहा, कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ जल्द किया जाएगा, ताकि किसानों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। मौके पर बीडीओ एकता वर्मा, सीओ दीपक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डी, मुखिया लक्ष्मी देवी समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




