अपराध नियंत्रण को सर्वोच्य प्राथमिकता के साथ करें गश्ती: एसपी
आदित्यपुर, संवाददाता। एसपी मुकेश कुमार लुणायत शनिवार को आदित्यपुर, आरआईटी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया।गश्ती: एसपी अपराध नियंत्रण को सर्वोच्

आदित्यपुर, संवाददाता। एसपी मुकेश कुमार लुणायत शनिवार को आदित्यपुर, आरआईटी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानों की कार्य प्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित कांडों की स्थिति और विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लंबित कांड, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के शीघ्र निष्पादन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। थाना अभिलेखों की जांच के दौरान एसपी ने केस डायरी को अद्यतन रखने, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद एसपी ने कहा पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन एवं वारंट-इश्तेहार की शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित की जाए। सभी थाना प्रभारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। एसपी ने थानों में नवपदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की और उन्हें दिशा-निर्देश दिया। वर्जन -नव पदस्थापित पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी करने को कहा गया। लंबित मामलों को तत्परता से निष्पादन और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। - मुकेश कुमार लुणायत, एसपी सरायकेला फोटो : 01, आदित्यपुर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




