स्कीम में मिले लगभग 20 रुपये पर थी हत्यारोपी बेटे की नजर

Jan 15, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

गम्हरिया में टीजीएस कर्मी रामनाथ दास की हत्या उनके पुत्र मनसा दास ने की। मनसा की ऑनलाइन गेमिंग की लत और पैसे की मांग पर पिता-पुत्र के बीच झगड़े होते थे। रामनाथ ने अर्ली सेपरेशन स्कीम के तहत टाटा स्टील से मोटी रकम ली थी, जिसे मनसा हड़पना चाहता था। पुलिस ने मनसा को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कीम में मिले लगभग 20 रुपये पर थी हत्यारोपी बेटे की नजर

गम्हरिया, संवाददाता। टीजीएस कर्मी रामनाथ दास के लिए अर्ली सेपरेशन स्कीम (ईएसएस) ही काल बन गया। ईएसएस लेने के बाद टाटा स्टील से मिली मोटी रकम पर हत्यारोपी पुत्र मनसा दास की नजर थी। उस पैसे के लिए ही दोनों के बीच बराबर मारपीट की स्थिति होती रहती थी। ऑनलाइन गेम की लत में काफी रकम गंवा चुके मनसा को बराबर पैसे की जरूरत पड़ती थी, इसलिए पिता से पैसे की मांग करने पर दोनों के बीच लड़ाई आम बात हो गयी थी। मृतक रामनाथ दास के साथ काम करनेवाले लोगों ने बताया कि शारीरिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण ही उन्होंने टाटा स्टील से ईएसएस लेकर 31 जनवरी 2025 तक ही काम किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने 1 फरवरी, 2025 से सेवानिवृत्ति लेकर कंपनी के ही क्वार्टर में रहने लगे थे। हालांकि, इस बीच वे कंपनी का क्वार्टर छोड़ने का निर्णय भी ले चुके थे। इसकी बड़ी वजह यह थी, कि उन्हें ग्रेच्युटी समेत अन्य मद की राशि का भुगतान कंपनी में लंबित था। क्वार्टर छोड़ने के बाद ही उन्हें उक्त तमाम राशि का भुगतान किया जाता। बताया गया कि रामनाथ दास ने काफी लेट से टीजीएस में ज्वॉइन किया था, लिहाजा कम समय की नौकरी के बाद ही वे ईएसएस लिए थे। इससे नौकरी छोड़ने पर उन्हें अनुमानतः करीब 20 लाख के आसपास की राशि ही मिली होगी। पुत्र की स्थिति से हमेशा रहते थे चिंतित : टीजीएस कॉलोनी के जी 2 क्वार्टर में रह रहे रामनाथ दास की ईएसएस लेने एवं पुत्र की स्थिति से सदैव चिंता के कारण शारीरिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी। वे बाहर भी काफी कम निकलते थे। कॉलोनी के लोगों एवं अड़ोस पड़ोस से कटे रहते थे। पुत्र मानसा ही देखरेख करता था। पत्नी और एक पुत्र की मौत से भी रामनाथ काफी टूट चुके थे। इधर, पुत्र की ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत के कारण वह काफी चिड़चिड़ा और गुस्सैल प्रवृति के हो गये थे। उसे पैसे की लत इतनी बुरी लग गई थी कि पत्नी और पिता के साथ मारपीट करने लगा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच हुआ था विवाद : प्रताड़ना और मारपीट के कारण मनसा की पत्नी तो मायके चली गई, किंतु बेसहारा पिता के लिए क्वार्टर में पुत्र के साथ रहना मजबूरी हो गई थी। मंगलवार को भी पैसे के लिए ही दोनों के बीच लड़ाई होने की आशंका जताई गई है। आरोपी को भेजा गया जेल : इधर, पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र मनसा दास को ग़म्हरिया थाना में प्राथमिक स्तर पर गहन पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। इससे पूर्व एसडीपीओ समीर कुमार संवईया एवं थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने अलग-अलग स्तर से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लेने का प्रयास किया। मालूम हो कि मनसा दास मंगलवार को अपने पिता रामनाथ दास की दाउली से मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी पुत्र मनसा दास को गिरफ्तार करने के बाद प्राथमिक स्तर पर काफी पूछताछ की गयी। इसमें हत्या का कारण पैसे नहीं देना बताया है। पिता से बराबर पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं देने के कारण ही हत्या कर दी। आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। पुलिस प्रत्येक स्तर से मामले की जांच कर रही है। रामचंद्र रजक, थाना प्रभारी, गम्हरिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।