चांडिल में दो ऑटो की टक्कर, छह सवार घायल

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल के टाटा-रांची हाइवे पर करणीडीह-भादुडीह के पास दो ऑटो के बीच टक्कर में दो महिलाओं समेत कुल 6 लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की।

चांडिल में दो ऑटो की टक्कर, छह सवार घायल

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे( एनएच- 33) स्थित करणीडीह-भादुडीह के पास दो ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिससे दोनों ऑटो में सवार दो महिला समेत कुल 6 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो चांडिल से जमशेदपुर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में एक ऑटो की परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, ग्रामीणों ने टाटा-रांची हाइवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर ब्रेक लगाने की प्रशासन से मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।