ईचागढ़ में बस और ट्रक के बीच टक्कर, छह यात्री घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आदित्यपुरचांडिल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर कुईडीह के पास बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हुए, जिन्हें मिलन चौक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी-सिल्ली सड़क मार्ग स्थित कुईडीह के पास बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को मिलन चौक के नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक तूफान बस सिल्ली की ओर जा रही थी। कुईडीह के पास विपरीत दिशा से जा रहे ईंट लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


