ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरसीतारामपुर जलापूर्ति योजना 41 साल पुराना, ध्वस्त कर होगा पुन:निर्माण

सीतारामपुर जलापूर्ति योजना 41 साल पुराना, ध्वस्त कर होगा पुन:निर्माण

सीतारामपुर डैम के जर्जर फिल्ट्रेशन प्लांट की अब महम्मत नहीं होगी, बल्कि तोड़कर पुन: निर्माण किया जायेगा। 395 करोड़ की लागत से आदित्यपुर जलापूर्ति योजना में इसे शामिल किया गया है। पुननिर्माण के बाद 30...

सीतारामपुर जलापूर्ति योजना 41 साल पुराना, ध्वस्त कर होगा पुन:निर्माण
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 22 Oct 2019 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतारामपुर डैम के जर्जर फिल्ट्रेशन प्लांट की अब महम्मत नहीं होगी, बल्कि तोड़कर पुन: निर्माण किया जायेगा। 395 करोड़ की लागत से आदित्यपुर जलापूर्ति योजना में इसे शामिल किया गया है। पुननिर्माण के बाद 30 एमजीडी पानी प्रतिदिन आपूर्ति की जायेगी। आरआईटी स्थित ट्विन टंकी को भी ध्वस्त कर अलग टंकी का निर्माण किया जायेगा। वहीं, डैम के पास वाटर प्लांट तथा फिल्ट्रेशन प्लांट को भी तोड़ा जायेगा। सीतारामपुर डैम की जल क्षमता बनाये रखने के लिए भुआ इंटेक वेल का भी पुननिर्माण किया जायेगा।

जुडको के अधिकारियों ने बताया कि योजना के सर्वे में विशेषज्ञों से जांच करायी गयी थी, जिसमें इस डैम से पानी निकालने का संयत्र, फिल्टर प्लांट, टंकी व पाइपलाइन सभी अपनी उम्र को क्रॉस कर चुके हैं। इसलिए इसे तोड़कर ही बनाया जायेगा। 41 साल पुराना है प्लांट: सीतारामपुर डैम में बना फिल्ट्रेशन व आपूर्ति प्लांट 41 साल पुराने हो चुके हैं। हालांकि, बीच- बीच में इसकी मरम्मत होती रही है। अब प्लांट की स्थिति अति जर्जर हो चुकी है। फिल्ट्रेशन प्लांट में लगे पांच मोटर में से तीन को रोटेशन के तहत 24 घंटे चलाया जाता है। जबकि आपूर्ति प्लांट के तीन मोटर में से दो को 24 घंटे रोटेशन के तहत चलाया जाता है। पहले होगा निर्माण फिर किया जायेगा ध्वस्त : जिंदल के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट को स्थापित करने में जलापूर्ति बाधित नहीं की जायेगी। आरआईटी में ट्विन टंकी का पहले निर्माण किया जायेगा, फिर टंकी तोड़ी जायेगी। इसी प्रकार पाइपलाइन भी अलग से स्थापित किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें