ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरचांडिल में एकल विद्यालय अभियान का शुभारंभ

चांडिल में एकल विद्यालय अभियान का शुभारंभ

चांडिल बाजार स्थित सरस्वती शिशू मंदिर में एकल विद्यालय अभियान का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसमें पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़,चतरा,खुंटी, जमशेदपुर एवं सरायकेला से लोग शामिल हुए।...

चांडिल में एकल विद्यालय अभियान का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 15 May 2018 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल बाजार स्थित सरस्वती शिशू मंदिर में एकल विद्यालय अभियान का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसमें पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़,चतरा,खुंटी, जमशेदपुर एवं सरायकेला से लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक अभय सामंत एवं एकल अभियान के झारखंड प्रांत सचिव प्रमोद कुमार सिंह प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर अभय सामंत ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण का चेतना लोगों में जगानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 65 हजार एकल विद्यालय हैं, जिन्हें वर्ष 2019 में बढ़ाकर एक लाख करने का लक्ष्य है। प्रमोद सिंह ने कहा कि हम परिर्वतन लाने वाले लोग हैं। अभियान के तहत गांव को श्रेष्ठ बनाना है, तभी हमारा देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। इसके लिए सबको अपनी जिम्मेवारी लेनी होगी। इस मौके पर डा. मनोज कुमार, अनाथ मिश्रा, संतोष पाठक, विष्णु उरांव, दीपक कुंडू आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें