नक्सली हमले की सातवीं बरसी पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू साप्ताहिक हाट में वर्ष 2019 में हुए नक्सली हमले की सातवीं बरसी

नक्सली हमले की सातवीं बरसी पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

चांडिल। कुकड़ू साप्ताहिक हाट में वर्ष 2019 में हुए नक्सली हमले की सातवीं बरसी पर तिरुलडीह थाना परिसर में शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने हमले में शहीद हुए पांच पुलिसकर्मियों को तत्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। 14 जून वर्ष 2019 को कुकड़ू साप्ताहिक हाट में हुई नक्सली वारदात ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया था। बता दें कि इस घटना में पुलिस गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला कर दो एएसआई और तीन पुलिस जवानों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद नक्सली जवानों के हथियार लूटकर फरार हो गए थे।

इस घटना के सात वर्ष पूरे होने पर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शहादत दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद एएसआई गोवर्धन पासवान, एएसआई मनोधन हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, आरक्षी डिब्रू पूर्ति एवं आरक्षी युधिष्ठिर मलुवा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया तथा उनके बलिदान को याद किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।