Adityapur News: चांडिल गोलचक्कर में सड़क दुर्घटना में एक घायल
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: चांडिल थाने के गोलचक्कर पर टाटा-रांची हाइवे पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल को चांडिल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद MGM हॉस्पिटल रेफर किया गया। उनकी स्थिति गंभीर है और पहचान अभी तक नहीं हो पाई। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की है।

Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर स्थित टाटा-रांची हाइवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने घायल को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। देर शाम तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी। इधर, कांग्रेस नेता अरुण बगड़िया ने प्रशासन से चांडिल में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।


