गम्हरिया सरकारी राशन गोदाम में आग मामला:वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे एजीएम अभिषेक और राजू
गम्हरिया प्रखंड के सरकारी राशन गोदाम में आग लगने से AGM अभिषेक हाजरा और ट्रांसपोर्टर राजू सेनापति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। अभिषेक की पत्नी ने राजनीति के लिए झूठे आरोप लगाने वालों पर नाराजगी जताई।
गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी राशन गोदाम में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे लगी आग में एजीएम अभिषेक हाजरा और ट्रांसपोर्टर राजू सेनापति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को टाटा मेन अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं।घटना के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अस्पताल में अधिकारियों ने घायलों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं, आग के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पत्नी नित्या हाजरा का दर्द — “राजनीति चमकाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे कुछ लोग” अभिषेक हाजरा की पत्नी नित्या हाजरा ने कहा कि “जब मेरे पति जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, तब कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।
जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, लेकिन बिना सच्चाई जाने किसी पर लांछन लगाना अमानवीय है।” एसपी ने बनाई विशेष जांच टीम इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। जांच का जिम्मा एसडीपीओ समीर सवैया को सौंपा गया है। एसपी ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग हादसा थी या किसी साजिश का नतीजा।फिलहाल दोनों कर्मियों का परिवार शोक और आक्रोश में डूबा हुआ है, जबकि अस्पताल के बाहर परिजनों और सहकर्मियों की भीड़ बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




