जिला स्तरीय अंडर- 23 कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल पांच को

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में 5 जून को सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल होगा। सुबह 9 बजे टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब में आयोजित इस ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित पहलवान 7-8 जून को बोकारो में होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

जिला स्तरीय अंडर- 23 कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल पांच को

गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पांच जून को चयन ट्रायल किया जाएगा। टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब प्रांगण में सुबह 9 बजे से आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन भार वर्गों में होगा। इसमें चयनित सभी खिलाड़ियों को झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यू-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 जून को बोकारो में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रतियोगिता में 23 साल तक के ( जन्म 2003 से 2007) के सभी पहलवान भाग ले सकते हैं।

18 साल (2008 जन्मतिथि) के प्रतिभागी मेडिकल या पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।