एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों की बैठक में विधि व्यवस्था की समीक्षा की
चांडिल एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पहली बार चांडिल अनुमंडल के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने थाना क्षेत्र

चांडिल। चांडिल एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पहली बार चांडिल अनुमंडल के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने थाना क्षेत्र में घटित अपराध, लंबित कांडों की स्थिति और विधि व्यवस्था की समीक्षा की। एसडीपीओ ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, वारंट, कुर्की और लंबित कांडों के निष्पादन यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का थानेदारों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। ताकि लोगों को पुलिस पर विश्वास बना रहे। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की बात कही।
उन्होंने सभी थानेदारों को आपस में सूचना का आदान-प्रदान करने, संवेदनशील बैंक, पेट्रोल पंप एवं चौक चौराहों पर विशेष निगरानी करने को कहा।उन्होंने संवेदनशील जगहों और चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। बैठक में इंस्पेक्टर रवि सिंह, चांडिल, थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी डिल्सन बिरूवा, चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार, ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


