ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरसिल्ली उप चुनाव में सविता व सुखराम ने किया प्रचार

सिल्ली उप चुनाव में सविता व सुखराम ने किया प्रचार

सिल्ली विधानसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो के पक्ष में प्रचार करने के लिए ईचागढ़ से काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता कैंप किये हुए...

सिल्ली उप चुनाव में सविता व सुखराम ने किया प्रचार
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 23 May 2018 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सिल्ली विधानसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो के पक्ष में प्रचार करने के लिए ईचागढ़ से काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता कैंप किये हुए हैं। ईचागढ़ सीमा से सटे होने के कारण कई कार्यकर्ता अपनी पहुंच तथा संपर्क का लाभ अपने पार्टी प्रत्याशी को पहुंचाना चाह रहे हैं। झामुमो महिला नेत्री सविता महतो एवं सुखराम हेम्ब्रम ने मंगलवार को सावडीह, सेरेंगडीह, तिलाईपीड़ी, बंदडीहख सितोमडीह आदि गांवों का दौरा कर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। उनके साथ गणेश चौधरी, काबलू महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें