टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

Jan 07, 2026 01:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसमें कंपनी प्रबंधन का सहयोग भी मिल रहा है। कार्यक्रम में पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने सड़क पर नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए कामगारों को जागरूक किया।

टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

ग़म्हरिया।टाटा-कांड्रा मार्ग पर बेतहाशा हो रही सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने गंभीरता से लिया है। इसे रोकने के लिए बड़ी बड़ी कंपनियों में कामगारों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कंपनी प्रबंधनों का भी परस्पर सहयोग मिलने से कामगार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो रहे हैं। बुधवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में और ग़म्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक की उपस्थिति में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। पूजा कुमारी ने कहा कि सड़क पर आम लोग अपने कर्तव्य का पालन करे, नियमों को माने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करे तो प्राण घातक हादसों को टाला जा सकता है।

रामचंद्र रजक ने कहा कि आपका जीवन काफी अनमोल है। एक छोटी सी लापरवाही से लोग जीवन गंवा लेते हैं। टीजीएस के महाप्रबंधक शरद कुमार शर्मा ने रोड सेफ्टी के महत्व को कई उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कभी भी लापरवाही नहीं बरतें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करें। इस अवसर पर टिस्को मजदूर यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह समेत अन्य वक्ताओं में संबोधित किया। इस दौरान टीजीएस कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद कर एक बेहतर नागरिक बनने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में टीजीएस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवध किशोर पांडे ने किया। जबकि ज़मीर अनवर तथा मनोज कुमार के द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीजीएस एडमिन एवं सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का काफी सहयोग रहा। इससे पूर्व गम्हरिया क्षेत्र में कई जगहों पर जांच अभियान भी चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट व अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। जांच के क्रम में बगैर हेलमेट के वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;