ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरआरआइटी मंडल ने सौपी क्षेत्र के 54 बूथ समितियों की सूची

आरआइटी मंडल ने सौपी क्षेत्र के 54 बूथ समितियों की सूची

भाजपा आरआईटी मंडल ने रविवार को मंडल क्षेत्र के 54 बूथों की बूथ समितियों की सूची जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव को सौंप दी। इसके साथ ही बूथ कमेटी का गठन करनेवाला पहला मंडल आरआइटी बन चुका...

आरआइटी मंडल ने सौपी क्षेत्र के 54 बूथ समितियों की सूची
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 05 Nov 2018 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा आरआईटी मंडल ने रविवार को मंडल क्षेत्र के 54 बूथों की बूथ समितियों की सूची जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव को सौंप दी। इसके साथ ही बूथ कमेटी का गठन करनेवाला पहला मंडल आरआइटी बन चुका है।

रविवार को मेयर विनोद श्रीवास्तव के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बूथ अध्यक्षों की सूची सौंप दी। इस दौरान क्षेत्र की 54 बूथ कमेटियों की सूची जिला अध्यक्ष को सौंपी गयी। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के महापौर सह भाजपा कोल्हान सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य, शैलेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल सिंह, मंडल महामंत्री जितेंद्र शुक्ला, जिला संयोजक प्रभुनाथ प्रसाद, जिला संयोजक ललन शुक्ला, जिला संयोजक भोगेंद्र झा, मीडिया प्रभारी बलवंत पांडे, दिनेश साह, अजय दुबे, निरंजन मिश्रा, मिंटू पांडे, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें