Adityapur News: टाटा-कांड्रा मार्ग पर गंदगी का अंबार, लोगों में आक्रोश
Adityapur News: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कचरे के कारण लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की नियमित सफाई की मांग की है। समाजसेवी रश्मि भेंगरा ने भी सफाई व्यवस्था की अपील की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सफाई नहीं हुई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

Adityapur News: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जगह जगह कचरे का ढेर रहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे गंदगी के कारण दुर्गंध के साथ आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग ओर कचरे का अम्बार से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग की नियमित सफाई कराने की मांग की है। बताया जाता है कि टाटा-कांड्रा मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग के उपयोग के लिए जेएआरडीसीएल की ओर से टोल टैक्स भी लिया जाता है। किंतु सड़क के रखरखाव के साथ सफाई व्यवस्था पर नियमित ध्यान नहीं दिया जाता है। इस मार्ग लगातार कई दिनों से कचरा जमा है। इस मामले में समाजसेविका रश्मि भेंगरा ने बताया कि जेएआरडीसीएल से टाटा-कांड्रा मार्ग के किनारे नियमित सफाई कराने और कचरे का उठाव सुनिश्चित करने की कई बार मांग की गई है। किंतु उनकी ओर से इस मार्ग की नियमित सफाई नहीं करायी जाती है。
पंचायत क्षेत्र में डंप हो रहा नगर निगम का कचरा
टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया क्षेत्र में सड़क किनारे लंबे समय से कचरा जमा रहने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर बुधवार को समाजसेवी चंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर तत्काल सड़क से कचरा हटाने की मांग की। इसके बाद सड़क की नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र का कचरा पंचायत क्षेत्र में लाकर डंप किया जा रहा है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। साथ ही निगम क्षेत्र के व्यवसायियों द्वारा होल्डिंग टैक्स और राहगीरों द्वारा टोल टैक्स के बहिष्कार की चेतावनी दी गयी। इस दौरान कालीपद महतो, आकाश सिंह, अमीन चंद्र महतो, राजू मोदक, अमरनाथ महतो समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे。

