Adityapur News: नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: आदित्यपुर में नगर निगम सभागार में नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें सुरक्षा उपकरण प्रदान किए गए। नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की और नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की।

Adityapur News: नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को किया सम्मानित

Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम सभागार में मंगलवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नमस्ते (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इसमें उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन्हें पीपीई किट आदि दिए गए। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर लाइव भी किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त एजाज अनवर, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान व रॉबिन सौरव कच्छप उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, जन स्वास्थ्य व नागरिक सुविधाओं को बनाए रखने में सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सफाई मित्रों को सदैव सुरक्षा मानकों का पालन करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का नियमित उपयोग करने तथा सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ आदित्यपुर के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने व सफाई मित्रों के प्रति सम्मान व संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।