Adityapur News: नीमडीह में जंगली हाथी ने घर को तोड़ा, फसलों को रौंदा
Adityapur News: चांडिल अनुमंडल में जंगली हाथियों ने नीमडीह में घर को तोड़ा और रामनगर में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार को हाथियों का झुंड गुंडा गांव में मौजूद था। वन विभाग ने नुकसान का आकलन किया। बुधवार रात हाथियों को तमाड़ सीमा पर धकेलने के बाद, वे छह घंटों में पुनः ईचागढ़ में प्रवेश कर गए।

Adityapur News: चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर रात जंगली हाथी ने नीमडीह में जमकर उत्पात मचाया तथा कादला में एक घर को तोड़ दिया रामनगर में कई किसानों के खेत में लगे मकई की फसल एवं केला के पेड़ को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार की देर शाम जंगली हाथी गुंडा गांव के पास डेरा जमाए हुए था। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग प्रभावित गांव जाकर नुकसान का आकलन किया। इधर, ईचागढ़ के क्यूआरटी की टीम बुधवार की रात करीब 11 बजे हाथियों के झुंड को तमाड़ सीमा के धकेल दिया था, लेकिन, मात्र छह घंटे के भीतर हाथियों का झुंड गुरुवार की तड़के सुबह करीब 5 बजे पुनः ईचागढ़ में प्रवेश कर गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


