रामकथा के 8वें दिन हुई सीता स्वयंवर प्रसंग की प्रस्तुति
आदित्यपुर के न्यू हाऊसिंग कॉलोनी स्थित शिव काली मंदिर में चल रही रामकथा के आठवें दिन मां मंदाकिनी ने सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाया। कथा में राम और लक्ष्मण के चरित्र का वर्णन किया गया। आज कथा का अंतिम दिन है, जिसमें महाप्रसाद का वितरण होगा। इस वर्ष महिला कथा वाचक पहली बार आमंत्रित की गई थीं।

आदित्यपुर। न्यू हाऊसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित शिव काली (कलश) मंदिर में चल रहे रामकथा के 8वें दिन मां मंदाकिनी ने सीता स्वयंवर के प्रसंग से उपस्थित श्रद्धालुओं को अवगत कराया, जिसे सुनकर उपस्थित राम भक्त आह्लादित हो उठे। मां मंदाकिनी ने प्रसंग में धनुष यज्ञ की बातें समाहित करते हुए राम लक्ष्मण के उत्कृष्ट चरित्र चित्रण भी किया। आज की कथा में मिथिला की सुंदर झांकियों के साथ मिथिला की नारियों की हंसी ठिठोली का खूबसूरत वर्णन भी किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित महिलाएं झूम उठीं। उल्लेखनीय है कि यहां विगत 15 जनवरी से रामकथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें धर्मानुरागी भक्तों की भीड़ लग रही है।
आज रामकथा का अंतिम दिन है, जिसमें रामकथा की पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का वितरण भी होगा। उल्लेखनीय है कि मन्दिर के 15वें स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 दिवसीय रामकथा सह शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस वर्ष पहली बार यहां महिला कथा वाचक मंदाकिनी मां को वाराणसी से आमंत्रित किया गया था। यहां रामकथा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शतचंडी पाठ का आयोजन भी चल रहा है। आयोजन को सफ़ल बनाने में मन्दिर के पुजारी चंद्रभान शास्त्री और मुन्ना पांडेय सहित वरिष्ठ नागरिक रविंद्र नाथ चौबे, उपेंद्र ठाकुर, समाजसेवी कैलाश पाठक, लक्ष्मी कांत मिश्रा, एन एन मिश्रा, सुबोध ठाकुर, वीरेंद्र कुमार यादव, एस वेणुगोपाल, मनोज आगीवाल, जतन कुमार, अप्पू जी, डीके झा, आर एन प्रसाद, नीतू शर्मा, एसएन मिश्रा, प्रमोद सिंह, शानू सिंह, मीणा सिंह आदि लगे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


