Adityapur News: रेल अंडरपास के पास कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
Adityapur News: रेल अंडरपास के समीप नाले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ रेलवे प्रबंधन अब कार्रवाई करेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम को भ

Adityapur News: आदित्यपुर। रेल अंडरपास के समीप नाले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ रेलवे प्रबंधन अब करेगी कार्रवाई। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा। साथ ही आरपीएफ को क्षेत्र में निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। कचरा फेंकते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेल अंडरपास के आसपास जल निकासी के लिए बनाए गए नालों में कचरा जमा होने के कारण पानी का निकास बाधित हो रहा है। नालों के भर जाने से बारिश के दौरान टनल के समीप भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है。
रेलवे प्रबंधन की अपील
रेलवे सूत्रों ने बताया कि टनल के उत्तरी छोर पर सीक लाइन का विस्तार प्रस्तावित है। सीक लाइन का विस्तार होने के बाद अंडरपास की लंबाई भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही दोनों छोर पर जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इससे टनल के आसपास जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। रेलवे प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि नालों और अंडरपास के आसपास कचरा न फेंकें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो।


