Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsProtests Erupt in Adityapur Ward 1 for SC Reservation Amid OBC Demands
वार्ड एक को एससी में ही रहने देने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

वार्ड एक को एससी में ही रहने देने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

संक्षेप:

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक में एससी आरक्षण को बनाए रखने की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद गीता देवी के पति संतोष दास ने बताया कि कुछ लोग वार्ड को ओबीसी में आरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका डटकर विरोध किया जाएगा।

Dec 21, 2025 02:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

ग़म्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक को सरकार एससी में ही आरक्षित रहने दे। यहां एससी की जनसंख्या सर्वाधिक है। पिछले नगर निगम के चुनाव में भी यह वार्ड एससी आरक्षित था। अगर इस वार्ड को ओबीसी अथवा किसी अन्य में आरक्षित किया गया तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा। रविवार को उत्तमडीह के हरिजन टोला में पूर्व पार्षद गीता देवी के पति सह संभावित प्रत्याशी संतोष दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए यह बातें कही। ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं है। संतोष दास ने बताया कि वार्ड संख्या एक के कुछ लोग डीसी समेत अन्य पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इस वार्ड को ओबीसी में आरक्षित करने की मांग कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही ओबीसी नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार का भी धमकी जिला प्रशासन को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति अथवा समुदाय का वार्ड नहीं है। यहाँ सभी जाति एवं समुदाय के लोग निवास करते है। अगर कोई चुनाव बहिष्कार की बात करता है तो यह उनकी व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है। कहा कि वार्ड संख्या एक के लोग चुनाव बहिष्कार क्यों करेंगे। सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्णय को सहर्ष स्वीकार करते हुए वोट में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड एक का एससी आरक्षण को यथावत रखते हुए सरकार अधिसूचना जारी करे। वार्ड की आम जनता निर्णय का स्वागत करेगी। इस अवसर पर गंगाधर दास, आजाद दास, रोहित दास, राजू दास, बिरजू दास, राजा दास आदि उपस्थित थे।