ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरनृत्य प्रतियोगिता में प्रियांशी बनी विजेता

नृत्य प्रतियोगिता में प्रियांशी बनी विजेता

आदित्यपुर। भारत संस्कार संस्था द्वारा आदित्यपुर स्थित राजकीय कृत ओड़िया मध्य विद्यालय में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में श्रीराम पब्लिक स्कूल की प्रियांशी विजेता बनी। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत्...

नृत्य प्रतियोगिता में प्रियांशी बनी विजेता
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 17 Sep 2018 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत संस्कार संस्था द्वारा आदित्यपुर स्थित राजकीयकृत ओड़िया मध्य विद्यालय में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में श्रीराम पब्लिक स्कूल की प्रियांशी विजेता बनी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह तथा भाजपा नेता गणेश महाली ने दीप प्रज्जलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने डांस का धमाल मचाया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में विद्या भारती उच्च विद्यालय गम्हरिया की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संध्या प्रधान, संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, एसडी प्रसाद, रमेश त्रिपाठी, नथुनी सिंह, महेश सिंह आदि उपस्थित थे। विजेताओं को 23 सितंबर आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में पुरस्कृत किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें