आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज 6 घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
गम्हरिया में आदित्यपुर विद्युत सब स्टेशन संख्या 2 पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के कई क्षेत्रों में 6 घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि कनेक्टर रिप्लेसमेंट और पेड़ों की छंटाई के लिए यह कटौती की जा रही है।

गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर विद्युत सब स्टेशन संख्या 2 के 33 केवी एवं सभी 11 केवी माइक्रोशेड-1, जेएमटी फीडर, आशियाना फीडर, 11 केवी माइक्रोशेड 2, आरकेएफएल फीडर एवं टेलीफोन एक्सचेंज से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के छठे और सातवें फेज, बास्कोनगर, उज्ज्वल फूड, मेहता इंजीनियरिंग, सपड़ा, उत्तमडीह, शहरबेड़ा, आदित्यपुर 1 इंडस्ट्रियल एरिया, आशियाना, भाटिया बस्ती, सालडीह भाटिया बस्ती आदि क्षेत्रों में 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इस दौरान कनेक्टर रिप्लेसमेंट, एबी स्विच मेंटेनेंस एवं विद्युत तार के संपर्क में आ रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



