गम्हरिया : कोलाबीरा में बच्चा चोर के शक में महिला को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा में पुलिस ने बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पीटे जाने से एक महिला को बचाया। महिला पिछले दो दिनों से भटक रही थी और उसकी हरकतों से मजदूरों ने शंका जताई। पुलिस ने समय पर पहुंचकर महिला को भीड़ से सुरक्षित निकाला और उसे मानसिक इलाज के लिए भेजने की योजना बनाई।

गम्हरिया : कोलाबीरा में बच्चा चोर के शक में महिला को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया

ग़म्हरिया, संवाददाता। सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा में पुलिस की तत्परता से बुधवार को बड़ी घटना होने से बच गयी। कोलाबीरा स्थित ईंट भट्ठा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मांगकर गुजर-बसर करनेवाली एक महिला को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तथी महिला को भीड़ से बचाकर थाना ले गयी। बताया गया कि महिला दो दिनों से कोलाबीरा के जाहिरा टोला के आसपास भटक रही थी। बुधवार सुबह वह ईंट भट्ठा की ओर गई थी। उसकी अर्द्धविक्षिप्त हरकत से ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूरों को बच्चा चोरी का संदेह हुआ। मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

कोलाबीरा व जामबेड़ा के काफी लोग जुट गए। भीड़ मारपीट करने लगी। इस घटना को देख तत्काल कुछ लोगों ने सरायकेला थाना को सूचना दी। पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर भीड़ की चंगुल से महिला को छुड़ा थाने ले गयी। बताया गया कि अफवाह की वजह से यह घटना हुई है। इस मामले में अभी तक कोई मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। बच्चा चोर की अफवाह को लेकर एक महिला को लोगों ने घेरकर मारपीट का प्रयास किया था। इस मामले की सूचना पर पुलिस स्थल पर पहुंचकर भीड़ से महिला को बचा अपने साथ थाना लाई। महिला अर्धविक्षिप्त है। उसे इलाज के लिए पुरुलिया स्थित मानसिक आरोग्यशाला में कल भेज दिया जाएगा। विनय कुमार, थाना प्रभारी, सरायकेला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।