Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsPolice Discover Mysterious Body Buried in Gambharia Forest Investigation Underway
शिवनारायणपुर जंगल में पुलिस को मिट्टी में दफन लाश मिली

शिवनारायणपुर जंगल में पुलिस को मिट्टी में दफन लाश मिली

संक्षेप:

गम्हरिया क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में पुलिस ने मिट्टी में दफन एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने शव के पैरों को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है। मौके से खून के धब्बे, एक टोपी और अधजला आधार कार्ड बरामद हुआ है।

Dec 25, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

ग़म्हरिया।आदित्यपुर थाना पुलिस ने ग़म्हरिया क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल से मिट्टी में गड़ा लाश बरामद की है। बताया गया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मिट्टी में दफन एक अज्ञात व्यक्ति का शव देख पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि स्थानीय लोगों की नजर जमीन के बाहर निकले मृतक के पैरों पर पड़ी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल शव को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला है। इस मामले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर लाश निकालने की प्रक्रिया में जुट गए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया कि तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर खून के धब्बे, एक टोपी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। मौके से एक अधजला आधार कार्ड और एक बैंक पासबुक भी मिला है। आधार कार्ड पर पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो का पता अंकित है, जबकि बैंक खाते में जमशेदपुर के कदमा का पता दर्ज है। साक्ष्यों के जलने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।