Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsPolice Bust Brown Sugar Operation in Adityapur Arrest Three with 110 Packs
110 पुड़िया ब्राउन बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

110 पुड़िया ब्राउन बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

संक्षेप:

आदित्यपुर के आरआइटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के धंधे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 110 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन करीब 20...

Sun, 31 Aug 2025 04:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर,संवाददाता। आरआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह बस्ती खरकई नदी किनारे ब्राउन शुगर के धंधे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 110 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरआइटी क्षेत्र के रायडीह बस्ती इलाके में ब्राउन शुगर का कारोबार संचालित हो रहा है। इसकी सूचना प्राप्त होने के बाद आरआइटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गयी। इस दौरान रायडीह बस्ती सूर्य मंदिर स्थित सरकारी शौचालय के पास ब्राउन पुलिस घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरफ्तार आरोपियों में कलिका नगर, उलीडीह थाना, पूर्वी सिंहभूम निवासी संजय गोस्वामी, रायडीह बस्ती, आदित्यपुर निवासी सिरिल जोजो और रतन नाग उर्फ रतन लोहार के रूप में हुई है। पुलिस ने संजय गोस्वामी के पास से 70 पुड़िया, सिरिल जोजो के पास से 20 पुड़िया और रतन नाग के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसका कुल वजन करीब 20 ग्राम है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अलावे एएसआई संजीव कुमार, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षी संजय महतो, धीरू रजक, चंदन कुमार आदि शामिल थे। नदी किनारे बनाया था ठिकाना पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर पुलिस ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के भय से इन दिनों खरकई नदी किनारे तस्कर अपना ठिकाना बनाये थे। इसी इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री तथा सेवन तक किया जा रहा था। पुलिस को भनक पहले ही लग चुकी थी। जिसके बाद शुक्रवार को छापेमारी कर सभी को पकड़ लिया गया।