चोरी के फरार आरोपी को जेल
गम्हरिया। कांड्रा पुलिस ने सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार वारंटी कृष्णा लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कांड्रा का निवासी है और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। थाना प्रभारी ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

गम्हरिया। सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में संलिप्त और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को कांड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त कृष्णा लोहार मूल रूप से कांड्रा का रहने वाला है। उसके विरुद्ध सरायकेला में हुई चोरी की घटना को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से वारंट जारी था। बताया गया कि आरोपी कांड्रा में छिप कर रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


