पितकी: फ्लाईओवर में 500 टन का किया गया गार्डर लॉन्चिंग
चांडिल, संवाददाता। नीमडीह में एनएच-18 (चांडिल-पुरुलिया सड़क मार्ग) पर पितकी रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन

चांडिल, संवाददाता। नीमडीह में एनएच-18 (चांडिल-पुरुलिया सड़क मार्ग) पर पितकी रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर में एक लेन को चालू करने के लिए गुरुवार को करीब पांच सौ टन वजन के स्टील गार्डर का लॉन्चिंग कार्य पूरा हो गया। 1200 टन क्षमता के हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से गार्डर को धीरे-धीरे बेयरिंग पर स्थायी रूप से बैठाया जाएगा। लॉंचिंग कार्य एनएचएआई व आद्रा रेल मंडल के रेल अधिकारियों की उपस्थिति में एजेंसी दिनेशचंद्रा आर अग्रवाल इंफ्राकन प्रालि. (डीआरएआईपीएल) ने ढाई घंटे के ब्लॉक के दौरान पूरा किया।जल्द जाम से मिलेगी मुक्ति : गार्डर लॉंचिंग के साथ ही करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया।
कुल 9 रेल ब्लॉक में अब मात्र तीन रेल ब्लॉक शेष रह गया है। इसे पूरा होने के बाद अगले तीन माह में फ्लाईओवर के एक लेन से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद पितकी रेल फाटक पर लगने वाले घंटों जाम से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा। बता दें कि पितकी रेल फाटक से प्रतिदिन करीब तीन हजार वाहन गुजरते हैं। इधर, नीमडीह के निर्माणाधीन जामडीह फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए रेल ब्लॉक लेना बाकी है। समय पर रेल ब्लॉक मिल गया तो अगस्त तक जामडीह फ्लाई ओवर से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


