ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरझारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ का अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ का अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ शुक्रवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह कर रहे...

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ का अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 21 Sep 2019 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ शुक्रवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि संघ को मजबूर होकर तीसरी बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होना पड़ रहा है। राज्य के हजारों राजस्वकर्मी अपनी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर 5 सितंबर से हड़ताल पर हैं। जबतक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है, हड़ताल जारी रहेगी।

संघ ने किया हंगामा : इससे पूर्व हड़ताल के बावजूद कुछ कर्मचारियों की ओर से आवश्यक कार्य के निबटारे की सूचना के बाद पहुंचे संघ के सदस्यों ने हंगामा मचाया। सदस्यों ने सभी नये व पुराने हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को हरगिज काम नहीं करने एवं आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर राजेश्वर पंडित, सतेंद्र प्रसाद, बिनोद ओझा, जयराम, गदाधर गोप समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें