चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार

चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार

संक्षेप:

चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार चांडिल डैम स्थित

Dec 13, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार -देखरेख के अभाव में पातकुम संग्रहालय जर्जर और झाड़ियों में हुआ कैद -पातकुम संग्रहालय में खुदाई में मिले दुर्लभ पत्थर, शिलालेख और रखे हैं मूर्तियां चांडिल, संवाददाता। चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय (शीश-महल) सरकार की उपेक्षा का शिकार हो गया है। कुछ वर्ष पहले दूर-दराज से काफी संख्या में पर्यटक संग्रहालय पहुंचते थे। जहां वे पुरातात्विक धरोहरों और डैम की प्राकृतिक सौंदर्यता को निहारते थे। लेकिन देखरेख के अभाव में पातकुम संग्रहालय जर्जर और झाड़ियों में कैद हो गई है। पातकुम संग्रहालय में चांडिल डैम के निर्माण के दौरान खुदाई में मिले दुर्लभ पत्थर, शिलालेख एवं मूर्तियां को रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों के अनुसार यह शिलालेख व मूर्तियां ईचागढ़ के राजा विक्रमादित्य के शासनकाल के समय का है। संग्रहालय परिसर स्थित लाखों के फाउंटेन भी वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण पर्यटक अब पातकुम संग्रहालय से दूरी बना ली है। कभी पर्यटकों से गुलजार रहने वाला पातकुम संग्रहालय खंडहर का रूप ले लिया है और यह गुमनामी में खो चुका है। पातकुम संग्रहालय की स्थापना 23 जून, 1993 को हुई थी। देखरेख के अभाव में संग्रहालय और शिलालेख झाड़ियों में कैद होकर रह गई है। वर्जन :- पातकुम संग्रहालय संसाधन विभाग के देखरेख में था। करीब तीन माह पहले ही पर्यटन विभाग ने पातकुम संग्रहालय को हैंडओवर ले लिया है। - संजय सिंह, कार्यपालक अभियंता, जलसंसाधन विभाग पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुविधा देने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। - नारायण गोप, अध्यक्ष, नौका विहार समिति पातकुम संग्रहालय को विकसित करने से पर्यटक आएंगे जिससे चांडिल का विकास होगा। विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। - भरत सिंह, निवासी सरकार की दूरदर्शिता की कमी के कारण पातकुम संग्रहालय वर्षों से उपेक्षित है। - राजेश सिंह, निवासी जनप्रतिनिधि और विभाग आपसी सामंजस्य से काम करें तो चांडिल में पर्यटन को गति मिलेगी। - उपेंद्र गिरि, निवासी फोटो नं. 05, चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय की जर्जर स्थिति फोटो नं. 06, चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय की जर्जर स्थिति फोटो नं. 07, पातकुम संग्रहालय में रखी पुरातात्विक मूर्तियां फोटो नं. 08, पातकुम संग्रहालय में खराब पड़ी फाउंटेन फोटो नं. 09, नारायण गोप का फाइल फोटो फोटो नं. 10, भरत सिंह का फाइल फोटो फोटो नं. 11, राजेश सिंह का फाइल फोटो फोटो नं. 12: उपेंद्र गिरि का फाइल फोटो