Adityapur News: जिले के सभी कैटेगरी-2 बालू घाटों की हुई ई नीलामी
Adityapur News: सरायकेला खरसावां में 10 बालू घाटों की ई-नीलामी सफल रही। कुल 30 करोड़ की रिजर्व प्राइस के मुकाबले सरकार को 36 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। बालू खनन की अनुमति के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू हो गई है, और एनजीटी की रोक खत्म होने पर खनन आरंभ होगा।

Adityapur News: चांडिल। सरायकेला खरसावां के आधिकारिक जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में प्रतिवेदित श्रेणी-2 के सभी 10 बालू घाटों की ई-नीलामी संपन्न हो गई। इस ई-नीलामी में सभी घाटों के बाबत निर्धारित कुल 30 करोड़, 19 लाख, 56 हजार रिजर्व प्राइस के मुकाबले सरकार को कुल 36 करोड़, 45 लाख, 83 हजार रुपया राजस्व की प्राप्ति होगी। जिला खनन कार्यालय द्वारा सभी घाटों में खनन अनुमति के लिए संबंधित सफल डाक वक्ता को आशय का पत्र निर्गत कर अन्य अपेक्षित कागजात प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद सभी घाटों में बालू खनन की स्वीकृति दी जाएगी। 10 बालू घाटों में से पांच बालू घाटों के लिए ग्रामसभा हो चुकी है।
बाकी अन्य बालू घाटों के लिए ग्रामसभा की अनुमति की प्रक्रिया चल रही है। खनन विभाग ने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद एनजीटी के रोक खत्म होते ही बंदोबस्त खनन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


