ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरसफाई के बहाने एक लाख का आभूषण ले उड़े ठग

सफाई के बहाने एक लाख का आभूषण ले उड़े ठग

चौका थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में दो ठगों ने आभुषण को साफ कर उसे चमका देने के नाम पर पंचायत सेवक के परिवार से करीब एक लाख रूपया के आभुषण उड़ा...

सफाई के बहाने एक लाख का आभूषण ले उड़े ठग
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 28 Nov 2018 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के चौका थाना क्षेत्र में सफाई के बहाने ठग लगभग एक लाख का आभूषण ले उड़े। ठगों ने पंचायत सेवक के परिवार को अपना शिकार बनाया। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे उरमाल की है।

प्रोडक्ट बेचने के नाम पर पहुंचे थे दोनों ठग : सूचना के मुताबिक मंगलवार को उरमाल निवासी व सरायकेला की हुदू पंचायत में पदस्थापित पंचायत सेवक अशोक मंडल के घर बाइक से दो ठग पहुंचे। प्रतिष्ठित कंपनी का प्रोडक्ट बेचने के नाम पर दोनों ठग अशोक मंडल के घरवालों से बात करने लगे। इस दौरान दोनों ने प्रोडक्ट के जरिये घर के बर्तनों की सफाई भी की। ठगों ने महिलाओं को आभूषण को भी चंद समय में साफ कर देने का झांसा दिया। ठगों के झांसे में आकर घर की महिलाओं ने शरीर से गहने उतारकर दे दिये।

घर के सदस्यों की नजर हटते ही गलने लेकर हुए फरार : इस दौरान घर के सदस्यों की नजर हटते ही दोनों ठग गहने लेकर बाइक से भाग निकले। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने दोनो ठगों का चौका मोड़ तक पीछा किया, पर दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में चौका थाना में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ठगों ने मुख्य सड़क की अपेक्षा ग्रामीण सड़क को चुना:घटना के अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनो ठग एनएच-33 की बजाय ग्रामीण सड़क सिदधीह-कटिंग के रास्ते भाग निकले। जबकि लोग एनएच-33 पर ठगों को ढंढूते रहे। अशोक मंडल के परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों ठग हिन्दी भाषा का प्रयोग कर रहे थे। दोनों की उम्र करीब 40- 45 वर्ष के बीच थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें