ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरईचागढ़ में छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ईचागढ़ में छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ईचागढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के पातकुम में जांच अभियान के दौरान पैसेंजर ऑटो से छह पेटी में 216 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चालक सचिन गुप्ता को...

ईचागढ़ में छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 18 Jun 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल। ईचागढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के पातकुम में जांच अभियान के दौरान पैसेंजर ऑटो से छह पेटी में 216 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चालक सचिन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। चालक जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया टोला का रहनेवाला है।

ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि चौका से ईचागढ़ होते टीकर में पैसेंजर ऑटो में अवैध विदेशी शराब पहुंचायी जाने वाली है। जिसके बाद चेकिंग लगायी गयी। इस दौरान पुलिस को देख चालक सचिन गुप्ता ने भागने की कोशिश की पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को शनिवार को जेल भेजा जायेगा।

पुलिस ने ऑटो एवं शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक ने पुलिस को बताया कि वह जमशेदपुर से अंग्रेजी शराब ला रहा था। वहीं, एक व्यक्ति आगे-आगे उसके ऑटो को एस्कॉर्ट कर रहा था, जो पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें