जल, थल व वायु संरक्षण के साथ विकास की दी जानकारी
आदित्यपुर के एनआइटी जमशेदपुर में सस्टेनेबल जियोटेक्निक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है। यह लैब सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को जल, थल और वायु के संरक्षण में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करेगी। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के प्रभावों से बचना और भविष्य के सुदृढ़ शहरों के निर्माण में सहायता प्रदान करना है।

आदित्यपुर,संवाददाता। एनआइटी जमशेदपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रकृति में मिलने वाली वस्तुओं का अत्यधिक दोहन रोकने के लिए सस्टेनेबल जियोटेक्निक्स प्रयोगशाला (एसजी लैब) का उद्घाटन किया गया। निजी क्षेत्र से प्रायोजित कार्यक्रम के तहत निर्मित इस लैब में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को जल, थल व वायु के संरक्षण के साथ विकास के कार्यों में भाग लेना सिखाया जाएगा। ताकि प्राकृतिक वस्तुओं के अत्यधिक दोहन से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। इसके माध्यम से भविष्य के सुदृढ़ शहरों के निर्माण में अनुसंधान व नवाचार उपयोग हो सकेगा। साथ ही सतत निर्माण सामग्रियों व पर्यावरण अनुकूल इंजीनियरिंग प्रथाओं के महत्व का पता चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


