ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरएनआईटी जमशेदपुर : निदेशक से रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जांच की मांग, पीएम को पत्र

एनआईटी जमशेदपुर : निदेशक से रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जांच की मांग, पीएम को पत्र

आदित्यपुर। अनुकंपा आश्रित संघर्ष समिति सह भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल ने...

एनआईटी जमशेदपुर : निदेशक से रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जांच की मांग, पीएम को पत्र
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 21 Sep 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर। अनुकंपा आश्रित संघर्ष समिति सह भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल ने एनआईटी के रजिस्ट्रार निशित राय की नियुक्ति की जांच की मांग एनआईटी निदेशक से की है। इसे लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखा है।

पत्र में बताया है कि एनआईटी में पदस्थापित रजिस्ट्रार निशित कुमार राय पूर्व में बिहार स्थित एलएमएन विश्वविद्यालय, दरभंगा में पदस्थापित थे, जहां उन्हें 2.5 वर्ष के कार्यकाल के बाद राज्यपाल द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था। रजिस्ट्रार के ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। चयन कैसे हुआ है इसकी जांच कर पदमुक्त किया जाए। मंडल ने कहा है कि राय पर दर्ज मुकदमे पटना उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं।

इधर, आरोपों पर रजिस्ट्रार राय ने कहा कि उनपर किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। अगर उनपर आरोप लग रहा है इससे ये समझ में आ रहा है कि वे बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, बर्खास्त नहीं किये गये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें