Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsNew Bridge Named After Tribal Heroes in Chandil on World Indigenous Day
घोड़ानेगी बाईपास पुल का नाम होगा गंगा नारायण सिंह सेतु

घोड़ानेगी बाईपास पुल का नाम होगा गंगा नारायण सिंह सेतु

संक्षेप: चांडिल बाइपास सड़क पर स्वर्णरेखा नदी के पुल का नाम महानायक गंगा नारायण सिंह सेतु और भगवान बिरसा मुंडा चौक रखा गया। विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा संगठन और ग्राम सभा ने इस निर्णय का...

Sun, 10 Aug 2025 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल, संवाददाता। चांडिल बाइपास सड़क स्थित घोड़ानेगी के पास स्वर्णरेखा नदी पर बना पुल भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह सेतु तथा गांगुडीह पुनर्वास चौक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जायेगा। शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा संगठन और ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उक्त स्थलों पर बोर्ड लगाया तथा विधिवत पूजा-अर्चना की। भूमिज मुंडा युवा संगठन के बोनू सिंह सरदार ने कहा कि दोनों जगहों पर जल्द ही इन स्वतंत्रता सेनानियों की आदम कद मूर्ति भी लगेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान बोनू सिंह सरदार, रवींद्र सिंह सरदार, बुका सिंह, रसराज सिंह, सुबोध सिंह मुंडा, जयनाथ सिंह भूमिज, श्रवन सिंह मुंडा, जितु सिंह मुंडा, राधेश्याम सिंह सरदार, पूर्णशशि सिंह मुंडा, भूषण सिंह सरदार, जय सिंह सरदार, विक्रम सिंह मुंडा, महेश, दुलाल, घटेल, रासु आदि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।