ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरसुखदेव महतो के परिजनों से मिले नीलकंठ

सुखदेव महतो के परिजनों से मिले नीलकंठ

ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं पूर्व मंत्री मथुरा महतो रविवार को नीमडीह पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता स्व. सुखदेव महतो के परिजनों से मिले तथा उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर विधायक साधुचरण...

सुखदेव महतो के परिजनों से मिले नीलकंठ
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 27 Nov 2017 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं पूर्व मंत्री मथुरा महतो रविवार को नीमडीह पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता स्व. सुखदेव महतो के परिजनों से मिले तथा उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर विधायक साधुचरण महतो, हिकिम चंद्र महतो, उत्तम कुमार दास, बलराम महतो आदि उपस्थित थे। इसके पहले मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं पूर्व मंत्री मथुरा महतो को जामडीह में विधायक साधुचरण महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इधर, नीमडीह के आदरडीह में विधायक साधुचरण महतो ने 25 लाख की पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें