ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरबहुजन क्रांति मोर्चा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

बहुजन क्रांति मोर्चा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

गुजरात में बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा की महारैली को रोके जाने के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा ने सोमवार को कपाली में गिरफ्तारी...

बहुजन क्रांति मोर्चा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 05 Nov 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा की महारैली को रोके जाने के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा ने सोमवार को पूरे देश के 550 जिलों में मौलिक अधिकार हनन के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया गया।

इसके तहत बरकत खान के नेतृत्व में 23 कार्यकर्ताओं ने कपाली ओपी में अपनी गिरफ्तारी दी तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बरकत खान ने कहा कि भाजपा ने मजलूमों की आवाज पर पूरे देश में पाबंदी लगाकर एक प्रकार से अघोषित इमरजेंसी लगा दी है। शाम को सभी कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी काशिफ रजा सिद्दकी, प्रदेश महासचिव प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष जेहताब मुखी, रमेश मुखी, कुंदन यादव, शहीद रजा आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें