Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsMysterious Death of Sweets Hotel Worker in Chandil Investigation Underway
संदिग्ध अवस्था में नीमडीह के होटल कर्मी की मौत

संदिग्ध अवस्था में नीमडीह के होटल कर्मी की मौत

संक्षेप:

चांडिल, संवाददाता। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन मोड़ स्थित एक स्वीट्स होटल में

Dec 06, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल, संवाददाता। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन मोड़ स्थित एक स्वीट्स होटल में गुरुवार देर रात एक कारीगर रवि सिंह उर्फ नागरा सिंह (30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। नागरा सिंह काफी लंबे समय से होटल में कारीगर के रूप में काम कर रहा था। हालांकि, सुबह जानकारी मिलने पर होटल मालिक ने उसे चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया, पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह चेलियामा का रहनेवाला था। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे होटल स्टाफ के साथ खाना खाने के बाद नागरा सिंह सोने चला गया। शुक्रवार तड़के जब स्टाफ उसे जगाने गये तो वह अचेत पड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक अथवा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हुई है। बता दें कि नागरा सिंह का तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। होटल स्टाफ ने बताया कि सुबह 4 बजे जगाने के दौरान वह असहज महसूस कर रहा था। वह सिर दर्द की बात कह रहा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।