Adityapur News: संजय पुल के नीचे से विद्यालय संचालक का शव बरामद

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: गम्हरिया के चामारू में संजय नदी पुल के नीचे रविवार सुबह पुलिस ने 35 वर्षीय अमित महतो का शव बरामद किया। अमित विश्व विकास विद्यालय का सह संचालक था और दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था। 15 घंटे की खोजबीन के बाद शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

Adityapur News: संजय पुल के नीचे से विद्यालय संचालक का शव बरामद

Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला थाना क्षेत्र के चामारू में संजय नदी पुल के नीचे रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने 35 वर्षीय अमित महतो उर्फ जितेन का शव बरामद किया। अमित मीरूडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय का सह संचालक था। बताया गया कि वह शनिवार शाम दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था, जिसके बाद लापता हो गया। रातभर पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन की और करीब 15 घंटे बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा साथियों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार अमित शादी समारोह से लौटते समय दोस्तों से मिलने चामारू में रुका था।

मृतक की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक बच्चा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।