ईचागढ़ के युवक की रांची के बेड़ों में हत्या, जंगल में कुएं से मिला शव
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितू गांव के विजय कुमार दास की रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। शव 24 फरवरी से लापता विजय का है, जो पिछले चार वर्षों से रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने एक महिला पर विवाद और धमकी का आरोप लगाया है।

चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितू गांव के विजय कुमार दास की रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। रविवार को टेंगरिया गांव के पास जंगल में सुनसान जगह पर एक कुएं से शव बरामद हुआ, जो बाइक से रस्सी से बंधा था। विजय 24 फरवरी से लापता था। करीब 12 दिनों बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।विजय कुमार दास (31 वर्ष) पिछले चार वर्षों से रांची के पुंदाग स्थित रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। कंपनी के कैंपस में ही रहता था। 24 फरवरी को वह अपने गांव सितू से काम के लिए रांची गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। कंपनी के मालिक ने बताया था कि उनकी ओर से भी युवक की तलाश की जा रही है।महिला से विवाद और धमकी का आरोप : परिजनों ने विजय के लापता होने के बाद एक महिला पर आरोप लगाया था। परिवार के लोगों का कहना है कि विजय कुमार दास का एक महिला से संबंध था और हाल के दिनों में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर उसके परिजन ने रांची के दलादली ओपी में लिखित शिकायत की थी।मृतक युवक ईचागढ़ का था रहने वाला : थाना प्रभारीईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि ईचागढ़ का रहने वाला विजय दास रांची के दलादली ओपी क्षेत्र से लापता था। वह वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। उसका शव बेड़ो थाना क्षेत्र में मिला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


