महिला से प्रेम करने की कीमत सुबोध को मौत देकर चुकानी पड़ी
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दीरीडारी के रहने वाले 32 वर्षीय सुबोध गोप हत्याकांड के आरोपी जारगोडीह निवासी 28 वर्षीय देवनाथ सिंह मुंडा कर

चांडिल,संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दीरीडारी के सुबोध गोप हत्याकांड के आरोपी जारगोडीह निवासी देवनाथ सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 11 दिसंबर को सुबोध गोप उर्फ घासीया का शव पुलिस ने सोड़ो टोला दयालटांड स्थित कुएं से बरामद किया था। सुबोध गोप आठ दिसंबर को फुटबॉल मैच देखने तिरुलडीह गया था। उसका शव कुएं से बरामद हुआ था। पुलिस ने शनिवार रात देवनाथ सिंह मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे ने बताया कि सुबोध गोप एवं देवनाथ सिंह मुंडा दोनों ही तिरुलडीह थाना क्षेत्र की महिला के साथ प्रेम करते थे। महिला को लेकर सुबोध गोप एवं देवनाथ सिंह मुंडा के बीच दुश्मनी बनी रहती थी। आखिरकार देवनाथ सिंह मुंडा ने सुबोध गोप को कुएं के पास ले जाकर कुएं में धकेल दिया, जिससे सुबोध गोप की मौत हो गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।