फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आदित्यपुरचांडिल के बुद्धा एकादमी में मातृ दिवस मनाया गया, जिसमें मां और बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध को खेल के माध्यम से दर्शाया गया। इस मौके पर मां-बच्चों के बीच फैशन शो प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विद्यालय सचिव ललिता प्रधान ने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता सबसे भावनात्मक होता है।

चांडिल। चांडिल के कटिया स्थित बुद्धा एकादमी में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया। मौके पर मां और बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध को खेल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चे की मां ने भी भाग लिया। मौके पर विद्यालय सचिव ललिता प्रधान ने कहा कि मां और बच्चे के बीच दुनिया का सबसे भावनात्मक रिश्ता होता है। मौके पर बच्चों के मां के बीच फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक कृष्णा बेहरा, ललिता प्रधान, चंदन साहू, चंदन महंती, जगदीश कुंभकार, निर्मला सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


