Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsMedical Student Commits Suicide in Durang Village Investigation Underway
कांड्रा : मेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कांड्रा : मेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संक्षेप:

गम्हरिया के डुरांग गांव में 27 वर्षीय मेडिकल छात्र प्रकाश महतो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हाल ही में देहरादून से घर आया था। परिजनों के अनुसार, प्रकाश ने अपनी मां के साथ चाय पीने के बाद आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 09, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

गम्हरिया, संवाददाता। कांड्रा थाना क्षेत्र के डुरांग गांव में मेडिकल के छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र प्रकाश महतो (27 वर्ष) देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के अनुसार, प्रकाश शाम को घर आया और अपनी मां के साथ चाय पी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। जब उसकी मां ने उसे फंदे पर झूलते देखा, तो वह घबराकर घर के अन्य सदस्यों को बुलायी। परिजनों ने प्रकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकाश के पिता आरएमपी डॉक्टर गंगाधर महतो ने बताया कि उन्हें अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि प्रकाश ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है। प्रकाश के दोस्तों और परिवार के लोगों का कहना है कि वह एक खुशमिजाज और मिलनसार था और उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर सभी लोग हैरान हैं। पुलिस ने बताया कि वे प्रकाश के मोबाइल फोन और अन्य सामान की जांच कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।