Massive Traffic Jam on Tata-Ranchi Highway Near Chandil 25 Hours and Counting टाटा-रांची हाइवे पर 25 घंटे से लगा है महाजाम, पांच किमी तक लगी है वाहनों की कतार, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsMassive Traffic Jam on Tata-Ranchi Highway Near Chandil 25 Hours and Counting

टाटा-रांची हाइवे पर 25 घंटे से लगा है महाजाम, पांच किमी तक लगी है वाहनों की कतार

चांडिल में टाटा-रांची हाइवे पर 25 घंटे से महाजाम लगा हुआ है। जाम के कारण पांच किमी तक वाहनों की लंबी कतारें हैं, जिसमें कई एम्बुलेंस और बसें फंसी हैं। जर्जर सड़क और बारिश से लोगों को परेशानी हो रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 6 Oct 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
टाटा-रांची हाइवे पर 25 घंटे से लगा है महाजाम, पांच किमी तक लगी है वाहनों की कतार

चांडिल, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर 25 घंटे से महाजाम लगा है। महाजाम से चांडिल के जायदा से जरियाडीह तक करीब पांच किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इसमें कई एम्बुलेंस और लंबी दूरी की बसें समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे जगह-जगह पर जर्जर और बदहाल हो चुका है। इस कारण लगातार लग रहे जाम से लोग अब ऊब चुके हैं। शनिवार शाम सात बजे से लगा जाम रविवार रात आठ बजे तक लगा हुआ है। जर्जर सड़क और तेज बारिश में जाम में फंसने से विशेषकर दोपहिया सवार को काफी परेशानी हो रही है।

जाम में कई वीआईपी गाड़ियां फंसी हैं तो आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंसे हुए हैं। हालत यह है कि चांडिल गोलचक्कर में एक किमी की दूरी तय करने में वाहनों को दो से ढाई घंटे लग रहे हैं। हाइवे पर लगे जाम के कारण कई लोग रविवार को दलमा में आयोजित रन फॉर गजराज कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इधर, एनएचएआई की लापरवाई एवं संवेदनहीन रवैया के कारण लोगों में एनएचएआई, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा पुलिस बल के साथ जाम हटाने में लगे हैं। सड़क जाम होने के कारण पूर्व पंसस की सांसे अटकी रही: चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे जाम रहने के कारण ठनका गिरने से घायल घोड़ानेगी के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोम्हा हांसदा को एम्बुलेंस से चौका के रास्ते चौका-कांड्रा सड़क मार्ग से आदित्यपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। इस दौरान गोम्हा हांसदा की सांसें अटकी रहीं। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने लिया संज्ञान: स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दूरभाष पर बताया कि चांडिल गोलचक्कर पर लग रहे जाम की जानकारी है। अभी वे पंजाब में हैं। संभवत: वे सोमवार को चांडिल आयेंगे तथा चांडिल गोलचक्कर में ऑन स्पॉट एनएचएआई के पदाधिकारियों से बात करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।