हर हर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा
संक्षेप: आदित्यपुर में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।...
आदित्यपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व मे एक विशाल तिरंगा यात्रा आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। यात्रा मार्ग संख्या 4 से शुरू होकर 28 में समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगे के सम्मान में निकली यह यात्रा हमारी एकता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक है।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, सुनिल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विनय कृष्ण राजु जी, ललन शुक्ला जी, कृष्णा प्रधान, सतीश शर्मा, जगदीश मंडल, डीएन शर्मा,चन्द्रमा पाण्डे, लक्ष्मण राय, ब्रह्मानन्द झा, भोगेन्द्र नाथ झा, अजय सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, प्रेम कुमार, सुरज भोला, सत्यजीत साहु , महादेव महतो, ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, मण्डल सोशल मिडिया प्रभारी अजय मिश्रा , मीडिया प्रभारी धीरज कुमार,युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक सिंह आदि उपस्थित थे


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




